बिजली विभाग के एटीपी में नहीं है सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर : बिजली विभाग ने शहर के विभिन्न 21 स्थानों पर एनीटाइम पेमेंट मशीन (एटीपी) लगायी है. हर केंद्र पर औसतन हर दिन तीन लाख रुपये तक का बिजली बिल जमा होता है. बावजूद 2012 से ही एटीपी केंद्र बिना किसी सुरक्षा के संचालित हो रहे. सुरक्षा के लिए केंद्र में सीसीटीवी कैमरे तो लगे […]

जमशेदपुर : बिजली विभाग ने शहर के विभिन्न 21 स्थानों पर एनीटाइम पेमेंट मशीन (एटीपी) लगायी है. हर केंद्र पर औसतन हर दिन तीन लाख रुपये तक का बिजली बिल जमा होता है. बावजूद 2012 से ही एटीपी केंद्र बिना किसी सुरक्षा के संचालित हो रहे.

सुरक्षा के लिए केंद्र में सीसीटीवी कैमरे तो लगे है लेकिन कोई गार्ड तैनात नहीं होने से लूट और चोरी का खतरा बना रहता है. शहर के सभी बिजली सब डिवीजन के अंतर्गत दो-तीन एटीपी केंद्र बनाये गये है, लेकिन किसी में सुरक्षा के उपाय नहीं किये गये है.
शहर के सभी बिजली सब डिवीजनों को मिलाकर कुल 21 एटीपी मशीन लगाये गये हैं. ये मशीनें बिजली सब स्टेशन में लगी है अथवा बिजली विभाग के दफ्तर में. एक अनुमान के अनुसार हर एटीपी मशीन में लगभग तीन लाख रुपये का राजस्व आता है. छह साल बाद भी इसकी सुरक्षा पर बिजली अधिकारी गंभीर नहीं हैं.
2012 से ही बिना सुरक्षा के संचालित हो रहे हैं एटीपी केंद्र
हर केंद्र में रोजाना तीन लाख
तक का आता है बिल कलेक्शन
शहर में 21 स्थानों पर लगायी
गयी है एटीपी मशीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >