मानगाे में कई जगह डस्टबिन नहीं सड़क किनारे कचरा फेंक रहे लोग

जमशेदपुर : मंत्री सरयू राय के निर्देश पर लगातार तीसरे सप्ताह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सभी सातों मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. हर मंडल में गठित टोली ने अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर कचरा पाये जाने वाले स्थल को चिह्नित किया और उसकी सूची. विशेष पदाधिकारी को यह सूची देकर स्थलों की सफाई कराने […]

जमशेदपुर : मंत्री सरयू राय के निर्देश पर लगातार तीसरे सप्ताह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सभी सातों मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. हर मंडल में गठित टोली ने अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर कचरा पाये जाने वाले स्थल को चिह्नित किया और उसकी सूची.

विशेष पदाधिकारी को यह सूची देकर स्थलों की सफाई कराने की पहल की जायेगी. कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि वे कचरा को डस्टबीन में ही डालें, जहां-तहां नहीं फेंके.
कई जगह नगर निगम द्वारा डस्टबीन नहीं उपलब्ध कराने के कारण सड़क किनारे ही कचरा फेंका पाया गया. यह भी देखा गया कि पिछले सप्ताह स्वच्छता अभियान में चिह्नित स्थलों में से कुछ की सफाई करा दी गयी है. परंतु अभी भी कई स्थल हैं, जिनकी सफाई नहीं हुई है.
स्वच्छता अभियान में गोपाल जायसवाल, दीपू सिंह, राजेश साव, अमरेंद्र पासवान, चुन्नू भूमिज, मनीष पांडेय, प्रवीण सिंह, विकास सिंह, कन्हैया ओझा, तापस चटर्जी, विकास साहनी, सुशीला शर्मा, राकेश कुमार, डी मिश्रा, नोरेन महतो, भोला शर्मा, संजय शर्मा, प्रमीला शर्मा, मनोरंजन सिंह, विजय सिंह, संजू सिंह, वृंदवान सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >