जमशेदपुर : ससुराल वाले बहन को कर रहे प्रताड़ित, शिकायत

जमशेदपुर : जेम्को आजादबस्ती निवासी केशव प्रसाद ने रविवार को जुगसलाई थाने में एक शिकायत दर्ज करायी है जिसमें उसकी बहन प्रभा देवी के साथ पति राजन कुमार और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात कही है. शिकायत में लिखा है कि उनकी बहन की शादी 20 साल पहले जुगसलाई ओसवाल कॉलोनी के […]

जमशेदपुर : जेम्को आजादबस्ती निवासी केशव प्रसाद ने रविवार को जुगसलाई थाने में एक शिकायत दर्ज करायी है जिसमें उसकी बहन प्रभा देवी के साथ पति राजन कुमार और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात कही है.

शिकायत में लिखा है कि उनकी बहन की शादी 20 साल पहले जुगसलाई ओसवाल कॉलोनी के राजन कुमार से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे. भाई ने बहन की यथा संभव मदद की. इधर शनिवार को उनकी बहन प्रभा देवी स्टोव पर खाना बनाते वक्त जल गयी.
लेकिन पति उसे बचाने नहीं आया. प्रभा का इलाज टीएमएच के बर्न वार्ड में चल रहा है. पुलिस ने प्रभा का बयान भी दर्ज किया है. उसने पति द्वारा मारपीट करने और प्रताड़ित करने की बात कही है. इधर केशव प्रसाद राजन व ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग काे लेकर थाना पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >