उलीडीह में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत बिग बाजार के पास एनएच पर रविवार की रात एक शादी समारोह में विवाद होने पर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व बिल्डर पप्पू सिंह पर युवक ने दो राउंड फायरिंग की. गोली चलने से अफरा तफरी मच गयी. गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया. इधर. घटना के […]

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत बिग बाजार के पास एनएच पर रविवार की रात एक शादी समारोह में विवाद होने पर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व बिल्डर पप्पू सिंह पर युवक ने दो राउंड फायरिंग की. गोली चलने से अफरा तफरी मच गयी. गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया. इधर. घटना के बाद पप्पू सिंह अपने समर्थकों के साथ उलीडीह थाना पहुंचे.

उन्होंने मानगो बिग बाजार के पीछे रहने वाले दिग्विजय कुमार उर्फ चुनचुन के खिलाफ उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की है. पप्पू सिंह के अनुसार वे अपने एक साथी विपिन शर्मा के यहां शादी समारोह में गये थे. इसी दौरान दिग्विजय ने कमर से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग की. इस दौरान लोगों ने पकड़ लिया. हालांकि गोली किसी को नही लगी. इधर पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >