डेंगू व जापानी बुखार के तीन संदिग्ध मिले

जमशेदपुर : शहर में डेंगू के दो और जापानी बुखार के एक संदिग्ध का रक्त नमूना जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आयेगी. जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने बताया कि डेंगू के दो संदिग्धों में एक का इलाज टेल्को अस्पताल और एक का निजी स्तर पर […]

जमशेदपुर : शहर में डेंगू के दो और जापानी बुखार के एक संदिग्ध का रक्त नमूना जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आयेगी.

जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने बताया कि डेंगू के दो संदिग्धों में एक का इलाज टेल्को अस्पताल और एक का निजी स्तर पर चल रहा है. जबकि जापानी बुखार के संदिग्ध का इलाज टेल्को अस्पताल में हो रहा. जिले में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >