चांडिल मुख्य बायीं कैनाल से 18-19 को छोड़ा जायेगा पानी

जमशेदपुर : सुवर्णरेखा परियोजना के तहत चांडिल बायीं मुख्य कैनाल से 18-19 जून को पानी छोड़ा जायेगा. इसके बाद किसान, ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के डिमांड पर पानी छोड़ा जायेगा. सुवर्णरेखा के प्रशासक ब्रजमोहन कुमार ने किसानों से खेत अौर बिचड़ा तैयार करने करने की अपील की है. उन्होंने रविवार को मुख्य अभियंता चांडिल कॉम्प्लेक्स वीरेंद्र […]

जमशेदपुर : सुवर्णरेखा परियोजना के तहत चांडिल बायीं मुख्य कैनाल से 18-19 जून को पानी छोड़ा जायेगा. इसके बाद किसान, ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के डिमांड पर पानी छोड़ा जायेगा. सुवर्णरेखा के प्रशासक ब्रजमोहन कुमार ने किसानों से खेत अौर बिचड़ा तैयार करने करने की अपील की है.

उन्होंने रविवार को मुख्य अभियंता चांडिल कॉम्प्लेक्स वीरेंद्र कुमार राम से चांडिल बांयी मुख्य कैनाल की 129 किलोमीटर लंबे कैनाल में अौर बहरागोड़ा में 10 किलोमीटर कैनाल पानी छोड़ने को लेकर बात की है. चीफ इंजीनियर श्री राम ने उन्हें बताया कि अब तक सरायकेला खरसावां या पूर्वी सिंहभूम से पानी की डिमांड नहीं आयी है.
55 हजार हेक्टर में पटवन होगा. प्रशासक के मुताबिक कैनाल से छोड़े गये पानी से सरायकेला व पूर्वी सिंहभूम में 55 हजार हेक्टेयर खेतों में पटवन का लक्ष्य रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >