अधिकतम तापमान 42.0, तो न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज

जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. इस दौरान न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिन में लू का प्रकाेप लगातार जारी रहेगा. […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. इस दौरान न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिन में लू का प्रकाेप लगातार जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि अगले चार दिनों तक लू से राहत के आसार नहीं हैं.

26 जून तक माॅनसून की संभावना : मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के पहुंचने के कोई संकेत नहीं हैं, लेकिन केरल में मानसून पहुंच गया है. उसके झारखंड पहुंचने में अभी समय लगेगा. मानसून की गतिविधि और हवा की गति पर सारा कुछ निर्भर करता है. उम्मीद जतायी जा रही है कि 26 जून तक मानसून जमशेदपुर पहुंच जायेगा.

जारी रहेगा लू और गर्मी का दौर : मौसम विभाग के अनुसार गर्मी और लू से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. खास तौर पर इस सप्ताह तो मौसम में बदलाव के आसार नहीं के बराबर ही है. 17 जून के बाद भी सूरज के तेवर कड़े ही रहेंगे. वहीं, 23 जून के बाद लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग के अनुसार 12 अौर 13 जून को पारा 43, 14 को 42, 15 को 43 और 16 को पारा 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >