जमशेदपुर : कपाली गौसनगर झारखंड पब्लिक स्कूल के पास टेंट हाउस कारोबारी अली अख्तर उर्फ बच्चू पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. बीच-बचाव करने आये उनके कर्मचारी मो जाकिर और स्थानीय लोगों पर भी युवकों ने फायरिंग की. इससे इलाके में अफरातफरी मच गयी. फायरिंग के बाद दो बदमाश हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक से फरार हो गये. घटना रविवार सुबह साढ़े सात बजे की है. सूचना मिलने ही कपाली पुलिस स्थल पर पहुंची.
कपाली में टेंट कारोबारी पर फायरिंग, साला पर आरोप
जमशेदपुर : कपाली गौसनगर झारखंड पब्लिक स्कूल के पास टेंट हाउस कारोबारी अली अख्तर उर्फ बच्चू पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. बीच-बचाव करने आये उनके कर्मचारी मो जाकिर और स्थानीय लोगों पर भी युवकों ने फायरिंग की. इससे इलाके में अफरातफरी मच गयी. फायरिंग के बाद दो बदमाश हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक से […]

घटना के बाद टेंट कारोबारी समेत स्थानीय लोग कपाली थाना पहुंचे और आक्रोश जताया. अली अख्तर के अनुसार वह सुबह अपनी दुकान के समीप खड़े थे. इस बीच बाइक पर दो युवक आये. एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे का चेहरा खुला था. वह काला और दुबला-पतला था. अचानक उसने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग की.
पिस्तौल से एक ही गोली चली, इसके बाद तीन-चार बार गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली. गोली की आवाज सुनकर कर्मचारी मो जाकिर दौड़ा तब तक बदमाश ने कमर से दूसरी पिस्तौल निकाल कर फायरिंग की. पड़ोसी दुकानदार मो सिकंदर और उसके पुत्र गुड्डू पर भी फायरिंग की गयी और झारखंड पब्लिक स्कूल के रास्ते दोनों फरार हो गये.
अली अख्तर के अनुसार एक सप्ताह पूर्व उसका विवाद साली के साथ हुआ था. इसके बाद टेल्को में रहने वाला साला इरशाद और नौशाद ने घर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट की थी. उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी. तब पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की. अली अख्तर के अनुसार उनका साला कन्वाई चालक है. संभवत: उसी ने गोली चलवायी है. पुलिस इसकी जांच करे और उन्हें गिरफ्तार करे. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. यह साला और बहनाेई का विवाद है कोई फायरिंग नहीं हुई है.