धातकीडीह में कार्रवाई के बाद भी चल रहा था अवैध बूचड़खाना, प्रशासन ने तोड़ा, 13 पशु बरामद

टाटा स्टील ने बूचड़खाना को जर्जर घोषित कर बंद करने का दिया था आदेश, फिर भी अवैध रूप से संचालित था कारोबार टाटा स्टील ने प्रशासन को पत्र लिखकर जर्जर बूचड़खाना व अवैध अतिक्रमण तोड़ने के लिए लिखा पत्र जमशेदपुर : धातकीडीह मस्जिद के पीछे कसाई मुहल्ला में चल रहे अवैध बूचड़खाना को गुरुवार को […]

टाटा स्टील ने बूचड़खाना को जर्जर घोषित कर बंद करने का दिया था आदेश, फिर भी अवैध रूप से संचालित था कारोबार

टाटा स्टील ने प्रशासन को पत्र लिखकर जर्जर बूचड़खाना व अवैध अतिक्रमण तोड़ने के लिए लिखा पत्र

जमशेदपुर : धातकीडीह मस्जिद के पीछे कसाई मुहल्ला में चल रहे अवैध बूचड़खाना को गुरुवार को टाटा स्टील के अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके से वध करने की नियत से रखे गये 13 पशुओं को बरामद किया है, जिसे पुलिस ने गोशाला में भेज दिया.

मालूम हो कि 1962 में टाटा स्टील द्वारा निर्मित इस बूचड़खाना को पूर्व में जर्जर घोषित करते हुए बंद करने आदेश जारी किया गया था, लेकिन वहां अवैध रूप से कसाई खाना चल रहा था. साथ ही बूचड़खाना के पीछे अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था. कंपनी की ओर से पूर्व में प्रशासन को जर्जर भवन व अतिक्रमण को तोड़ने के लिए पत्र लिखा गया था. वहीं, दूसरी ओर राज्य में गोवंश के पशुओं के मांस की बिक्री पर रोके बावजूद धातकीडीह क्षेत्र के कसाई खाने में मांस का कारोबार हो रहा था. इसकी जानकारी बिष्टुपुर पुलिस ने जिला प्रशासन को दी थी.

चार जून की कार्रवाई के बावजूद नहीं माने कारोबारी

चार जून को भी पुलिस ने धातकीडीह में छापेमारी करके सात पशुओं को बरामद किया था. साथ ही प्रतिबंधित मांस भी जब्त किया गया था. छापेमारी के समय पुलिस ने हिदायत दी गयी थी कि क्षेत्र में मांस का अवैध कारोबार नहीं चलना चाहिए, लेकिन सूचना मिली कि कार्रवाई के बावजूद उसी स्थान पर मांस की बिक्री हो रही है और बूचड़खाना चलाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >