मुनाफाखोरी बढ़ी, आलू-प्याज हुए महंगे

जमशेदपुर : आलू और प्याज थोक बाजार की अपेक्षा खुदरा बाजार में प्रति किलो पांच रुपये अधिक मिल रहे हैं. जहां थोक में आलू की कीमत नौ से दस रुपये प्रति किलो और प्याज की कीमत 15 से 16 रुपये तक है, वहीं खुदरा बाजार में आलू 14 से 15 और प्याज 20 रुपये प्रति […]

जमशेदपुर : आलू और प्याज थोक बाजार की अपेक्षा खुदरा बाजार में प्रति किलो पांच रुपये अधिक मिल रहे हैं. जहां थोक में आलू की कीमत नौ से दस रुपये प्रति किलो और प्याज की कीमत 15 से 16 रुपये तक है, वहीं खुदरा बाजार में आलू 14 से 15 और प्याज 20 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. व्यापारियों के अनुसार आलू-प्याज के थोक मार्केट में दामों में कोई अंतर नहीं है. लोकल मार्केट के थोक कारोबारी मनमाने दाम पर आलू-प्याज बेच रहे हैं.

थोक बाजार में आलू की कीमत 9-10 रुपये एवं प्याज 15 रुपये किलो है. आलू अभी कोल्ड स्टोरेज से आ रहा है और प्याज भी स्टॉक से निकल रहा है. चूंकि आलू-प्याज सड़ने-गलने वाली चीज है. इसलिए कोल्ड स्टोज व स्टॉक से निकलने पर छंटायी किया जाता है. इससे वजन भी कुछ कम हो जाता है. जिस वजह से ऊपरी बाजार से ही आलू-प्याज की कीमत बढ़ी हुई है
अनिल साहू, थोक विक्रेता, परसुडीह मंडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >