वज्रपात से जवाहरनगर सब-स्टेशन का ट्रांसफाॅर्मर खराब, कई इलाकों में बिजली गुल

जमशेदपुर : शुक्रवार शाम तेज हवा और बारिश के बीच वज्रपात से जवाहरनगर सब स्टेशन में लगा 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया. इससे जवाहरनगर, माधवबाग कॉलोनी समेत मानगो के सात इलाकों में बिजली गुल हो गयी. रात करीब सात बजे कालीमंदिर सब स्टेशन से प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति दी गयी. बिजली आपूर्ति […]

जमशेदपुर : शुक्रवार शाम तेज हवा और बारिश के बीच वज्रपात से जवाहरनगर सब स्टेशन में लगा 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया. इससे जवाहरनगर, माधवबाग कॉलोनी समेत मानगो के सात इलाकों में बिजली गुल हो गयी. रात करीब सात बजे कालीमंदिर सब स्टेशन से प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति दी गयी.

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का असर जलापूूर्ति पर भी पड़ा. डिमना 2 फीडर के 11 केवी लाइन पर नारियल पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. वहीं, खड़ंगाझाड़, बिरसानगर में रात नौ बजे तक बिजली ठप रहने से जलापूर्ति प्रभावित रही है. आंधी के कारण गोलमुरी व गम्हरिया ग्रिड से आधे घंटे तक बिजली बंद कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >