कमेटी मीटिंग में उठी कर्मी पुत्रों के रजिस्ट्रेशन की मांग

जमशेदपुर : न्यूवोको विस्टास कॉप इंडिया की मान्यता प्राप्त जेसीपी (जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट इम्प्लाइज यूनियन) की कमेटी मीटिंग में शनिवार को कर्मचारी पुत्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू करने की मांग सदस्यों ने उठायी. इसके अलावा ग्रेड रिवीजन लंबित होने से पूर्व चार्टर ऑफ डिमांड तैयार कर प्रबंधन को सौंपने और प्राइम लोकेशन में दवा की सुविधा […]

जमशेदपुर : न्यूवोको विस्टास कॉप इंडिया की मान्यता प्राप्त जेसीपी (जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट इम्प्लाइज यूनियन) की कमेटी मीटिंग में शनिवार को कर्मचारी पुत्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू करने की मांग सदस्यों ने उठायी. इसके अलावा ग्रेड रिवीजन लंबित होने से पूर्व चार्टर ऑफ डिमांड तैयार कर प्रबंधन को सौंपने और प्राइम लोकेशन में दवा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठी. 1 जनवरी 2020 को ग्रेड रिवीजन लंबित होगा.

इससे पूर्व ही चार्टर ऑफ डिमांड तैयार कर प्रबंधन को सौंपा जाये. बिष्टुपुर स्थित यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी. दिन के11 बजे से डेढ़ बजे तक चली कमेटी मीटिंग में यूनियन अध्यक्ष ने सभी बिंदुओं पर प्रबंधन से बातचीत करने की बात कही.

प्राइम लोकेशन में दवा दुकान उपलब्ध कराने की मांग : सदस्यों ने कहा कि टीएमएच ओपीडी में इलाज कराने के बाद दवा मिलना बंद हो गया है. कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए प्राइम लोकेशन के तहत टीएमएच के सामने या साकची, गोलमुरी में दवा मिले इसके लिए पहल की जाये. राकेश्वर पांडेय ने कंपनी के वरीय अधिकारियों से मिलकर इस संबंध में बातचीत करने की बात कहीं. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, विनय त्रिवेदी, विजय खां, संजीव श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला, केपी सिंह, पीवीआर मूर्ति, केपी शर्मा, राजदीप सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >