जमशेदपुर : जुगसलाई के संत जॉन स्कूल स्थित बूथ पर बोगस मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बारी-बारी से यहां ड्यूटी देने का निर्देश जारी किया है. वहीं, जुगसलाई थाना में उपद्रव करने वाले 72 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. सोमवार की सुबह सिटी एसपी प्रभात कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहने का निर्देश दिया.
