मरने से पहले लड़की ने कहा था उसे जीने की इच्छा नहीं

जमशेदपुर : उलीडीह थाना के शंकोसाई रोड नंबर एक में रहने वाली रिया (22) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर सूरज से फोन पर संपर्क किया. युवक ने पुलिस को बताया कि रिया ने घटना के दिन उससे फोन पर बात की थी. इसी दौरान उसने अंतिम बात बोली कि उसे जीने की […]

जमशेदपुर : उलीडीह थाना के शंकोसाई रोड नंबर एक में रहने वाली रिया (22) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर सूरज से फोन पर संपर्क किया. युवक ने पुलिस को बताया कि रिया ने घटना के दिन उससे फोन पर बात की थी. इसी दौरान उसने अंतिम बात बोली कि उसे जीने की इच्छा नहीं है.

सूरज कुछ पूछ पाता या उसे मना कर पाता, इससे पहले ही उसने फोन काट दिया था. उसके बाद सूरज को उसकी मौत की ही जानकारी मिली. रिया का भागलपुर के रहने और वर्तमान में दिल्ली में नौकरी कर रहे सूरज से प्रेम विवाह होने वाला था.
परिवार वाले उसके शादी के लिए राजी हो गये थे. 12 मई को शादी होने वाली थी और गत शनिवार को युवती ने आत्महत्या कर ली. उलीडीह थाने में रिया के मौत को लेकर पिता के बयान पर अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. रिया के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >