जमशेदपुर : साइट इंजीनियर का अपहरण, चार घंटे में पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर :जमशेदपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी श्री साई इंजी कॉम प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंजीनियर रमेश कुमार(45) का मंगलवार को चौका के दियानी से अपराधियों ने अपहरण कर लिया. कंपनी आरइओ के सड़क निर्माण का काम कर रही है. कंपनी के मुंशी ने यह जानकारी कंपनी के ऑनर राजेश कुमार यादव और अशोक कुमार को दी. […]

जमशेदपुर :जमशेदपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी श्री साई इंजी कॉम प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंजीनियर रमेश कुमार(45) का मंगलवार को चौका के दियानी से अपराधियों ने अपहरण कर लिया. कंपनी आरइओ के सड़क निर्माण का काम कर रही है.
कंपनी के मुंशी ने यह जानकारी कंपनी के ऑनर राजेश कुमार यादव और अशोक कुमार को दी. इसके बाद चांडिल पुलिस को सूचना दी गयी.
पुलिस ने छापेमारी दल का गठन किया. चौका क्षेत्र और सरायकेला-कांड्रा मार्ग व जंगल काे सील कर दिया गया. चार घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर इंजीनियर रमेश को बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >