जमशेदपुर : जुस्को में पांच दिन के कार्य दिवस पर प्रबंधन व जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच सहमति बन गयी है. जमशेदपुर को छोड़कर आउट लोकेशन पर यह व्यवस्था लागू कर भी दी गयी है. जमशेदपुर में नयी कार्य अवधि को लेकर प्रबंधन अलग से अधिसूचना जारी करेगा. प्रबंधन ने एक अप्रैल से कार्य अवधि के संबंध में नयी प्रणाली लागू की है. इसके तहत लेट पंच पर कर्मचारियों को माह में अधिकतम 45 मिनट का ग्रेस पीरियड मिलेगा.
जुस्को में पांच दिन कार्य दिवस
जमशेदपुर : जुस्को में पांच दिन के कार्य दिवस पर प्रबंधन व जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच सहमति बन गयी है. जमशेदपुर को छोड़कर आउट लोकेशन पर यह व्यवस्था लागू कर भी दी गयी है. जमशेदपुर में नयी कार्य अवधि को लेकर प्रबंधन अलग से अधिसूचना जारी करेगा. प्रबंधन ने एक अप्रैल से कार्य अवधि […]

एक दिन में अधिकतम 15 मिनट विलंब स्वीकार किया जायेगा. शिफ्ट शुरू होने व लंच टाइम पंचिंग पर इसकी गणना की जायेगी. इससे अधिक विलंब पर बेसिक सैलरी से राशि की कटौती होगी. अब तक कर्मचारियों को तीन दिनों में अधिकतम 15-15 मिनट लेट पंचिंग की छूट थी. अब कुल समयावधि को यथावत रखते हुए छूट की सीमा तीन दिन से बढ़ाकर एक माह कर दी गयी है. जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की ओर से कंपनी प्रबंधन से इसका आग्रह किया गया था. प्रबंधन ने इसे स्वीकार कर लिया है. यूनियन अध्यक्ष ने इसके लिए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया.