दुबई के घरों में पहुंची खेलाराम मुर्मू की भिंडी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड के किसान खेलाराम मुर्मू की मेहनत रंग लायी है. उनके खेतों से उपजी एक टन भिंडी कोलकाता के इंटरनेशनल एक्सपोर्ट कार्गो डिवीजन से दुबई भेजी गयी है. खेलाराम ने ड्रिप इरिगेशन की मदद से खेती की है. किसान खेलाराम इ-कारोबार से जुड़े हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी भिंडी […]

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड के किसान खेलाराम मुर्मू की मेहनत रंग लायी है. उनके खेतों से उपजी एक टन भिंडी कोलकाता के इंटरनेशनल एक्सपोर्ट कार्गो डिवीजन से दुबई भेजी गयी है. खेलाराम ने ड्रिप इरिगेशन की मदद से खेती की है. किसान खेलाराम इ-कारोबार से जुड़े हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी भिंडी दुबई भेजने में काफी आसानी हुई.

झारखंड सरकार के कृषि विभाग की पहल पर ऑल सीजन फार्म फ्रेश के मालिक अब्दुल हमीद और एग्रीकल्चरल एंड प्रोसैस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के संयुक्त प्रयास से खेलाराम की यह सपना साकार हुआ है.

भिंडी का बाजार मूल्य 50 रुपये किलो है. लेकिन खेलाराम को दुबई के लिए 100 रुपये का भाव गुणवत्ता की जांच होते ही मिल गया. इससे उन्हें करीब दोगुना मुनाफा हुआ. खेलाराम के अलावा पाकुड़ जिले के किसानों के उत्पाद को भी दुबई भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक,

कौन हैं किसान खेलाराम मुर्मू : पोटका प्रखंड की भाटिन पंचायत के झरिया गांव निवासी खेलाराम मुर्मू के पास 50 एकड़ खेती की जमीन है. उन्होंने 20 एकड़ जमीन पर भिंडी लगायी थी. अपने उत्पाद को विदेश भेजनेवाले पहले किसान श्री मुर्मू बताते हैं, हाई क्वालिटी की भिंडी के लिए ओड़िशा से बीज मंगवाये थे. महीनों से खेत को तैयार करने के बाद डेली 15-20 घंटे कड़ी मेहनत करके भिंडी तैयार की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >