पुलिस ने मारपीट करने वाले पर नहीं की कार्रवाई, तो युवक ने पी ली केरोसिन
Copied link
जमशेदपुर : काशीडीह तीन नंबर बागान के मनीष कुमार ने मंगलवार केरोसिन पी ली. परिवार के लोग उसे सबसे पहले एमजीएम लेकर गये, जहां से डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया. परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष की गिफ्ट की दुकान है. 17 मार्च की रात काशीडीह तीन नंबर बागान के आकाश सिंह […]
जमशेदपुर : काशीडीह तीन नंबर बागान के मनीष कुमार ने मंगलवार केरोसिन पी ली. परिवार के लोग उसे सबसे पहले एमजीएम लेकर गये, जहां से डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया.
परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष की गिफ्ट की दुकान है. 17 मार्च की रात काशीडीह तीन नंबर बागान के आकाश सिंह ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिसकी शिकायत मनीष ने साकची थाना में किया था, लेकिन साकची पुलिस उसपर आकाश से समझौता करने पर जोर दे रही है. इससे नाराज होकर उसने केरोसिन पी ली.