वीमेंस कॉलेज की छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज की एक छात्रा के अपहरण के संबंध में उसके पिता ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार 20 फरवरी को छात्रा सहेली के घर जाने की बात कह मेस से निकली थी. इसके बाद से वह नहीं लौटी है. साथ ही खोजबीन में पता चला […]

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज की एक छात्रा के अपहरण के संबंध में उसके पिता ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज मामले के अनुसार 20 फरवरी को छात्रा सहेली के घर जाने की बात कह मेस से निकली थी. इसके बाद से वह नहीं लौटी है. साथ ही खोजबीन में पता चला कि छात्रा उस दिन सहेली के यहां भी नहीं गयी थी.

इसी दौरान पता चला कि छात्रा का शादी की नियत से खरसावां के कदमडीह के रहने वाले जसीम अंसारी, अगाज अजमल, दिलदार, फिरोज और बबलू ने अपहरण कर लिया है. जिसके बाद छात्रा के पिता चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया. छात्रा कुचाई के जिलिंगदा गांव की रहने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >