बागबेड़ा : रेल पुलिस कर्मी के घर में चोरी का प्रयास

जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग में रहने वाले रेलपुलिसकर्मी एसएन झा के घर के लोगों की नींद खुल जाने से चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके. एसएन झा ने बताया कि देर रात खिड़की खोल कर दो लड़के रॉड से बैग निकालने का प्रयास कर रहे थे.लेकिन उसी दौरान नींद खुल जाने […]

जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग में रहने वाले रेलपुलिसकर्मी एसएन झा के घर के लोगों की नींद खुल जाने से चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके. एसएन झा ने बताया कि देर रात खिड़की खोल कर दो लड़के रॉड से बैग निकालने का प्रयास कर रहे थे.लेकिन उसी दौरान नींद खुल जाने और शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए.

रेलकर्मी के घर पर घटना को अंजाम देने के मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर जांच कर रही है. पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है. बहुत जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी.
लक्ष्मण प्रसाद, थाना प्रभारी बागबेड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >