जमशेदपुर : 4000 लोगों के बीच पीएम आवास के फॉर्म वितरित

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि शहर का एक भी गरीब नहीं छूटेगा, सबको पीएम आवास से पक्का घर मिलेगा. मोदी सरकार ने गरीबों को सपना को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है. सांसद गुरुवार को एग्रिको मैदान में पीएम आवास योजना घटक-3 को लेकर आयोजित जमशेदपुर अक्षेस के मेगा […]

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि शहर का एक भी गरीब नहीं छूटेगा, सबको पीएम आवास से पक्का घर मिलेगा. मोदी सरकार ने गरीबों को सपना को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है. सांसद गुरुवार को एग्रिको मैदान में पीएम आवास योजना घटक-3 को लेकर आयोजित जमशेदपुर अक्षेस के मेगा कैंप में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

कैंप में 4000 लोगों को मुफ्त फॉर्म बांटा गया. फॉर्म जमा करने के लिए पांच दिनों बाद अंतिम तिथि 19 फरवरी है. योजना से साढ़े चार लाख रुपये लेकर साढ़े पांच लाख रुपये में फ्लैट लेने के लिए आसानी किस्तों में बैंक से लोन की सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि परिवार की महिला के नाम से फ्लैट का निबंधन कराने पर महज एक रुपये उसकी रजिस्ट्री भी हो जायेगी.

उन्होंने बताया कि फ्लैट को बनाने में सात से साढ़े आठ लाख रुपये खर्च हो रहा है, इसमें केंद्र सरकार 1.5 लाख अौर एक लाख रुपये राज्य सरकार दे रही है. इससे पूर्व सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा कैंप का उद्घाटन किया. कार्यक्रम डीसी अमित कुमार ने कहा कि पीएम आवास घटक-3 योजना से सस्ते दर पर लोगों को 18 माह के अंदर घर मिल सकेगा.

इच्छुक लोगों को फॉर्म के साथ अपनी सहमति पत्र देना पड़ेगा. पंजीयन के बाद फ्लैट आवंटन संबंधित का एक टोकन दिया जायेगा. मौके परविधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, मुकुल मिश्रा, कृष्ण कुमार, पूनम महानंद, रवि भारती, ज्योतिपूंज पांडेय आदि मौजूद थे.

मेरा घर बिरसानगर आस्था ट्वीन सिटी के बगल में अतिक्रमण हटाओ में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया, बैंक का 12 हजार किस्त का लोन चुकाने से बर्बाद हो गयी हूं, मैंने डीसी से मिलकर अपनी परेशानी बताकर मदद के लिए गुहार लगायी हूं.
हीरामोती देवी, बिरसानगर
वर्षों से मैं किराये के मकान में रहती थी, अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मुझे घर मिल जायेगा, तो मेरे साथ पूरे परिवार को खुशी होगी.
कामाक्षी पात्रो, बिरसानगर
पीएम आवास योजना के लिए फॉर्म मिला है, फॉर्म भरकर जल्दी जमा करूंगी इससे परिवार को अब जल्दी सस्ता में फ्लैट मिल जायेगा.
सोनी देवी, ग्वाला बस्ती, भुइयांडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >