जमशेदपुर : समागम में शामिल होंगे अकाल तख्त के जत्थेदार और एसजीपीसी के प्रधान
जमशेदपुर : जमशेदपुर, धनबाद, बाेकाराे व हजारीबाग में 20-21 अप्रैल काे श्री गुरुनानक देवजी का 550वां प्रकाशाेत्सव भव्य रूप से आयाेजित किया जायेगा. सीजीपीसी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि समाराेह में शामिल हाेने के लिए अकाल तख्त के ज्ञानी हरप्रीत सिंह आैर एसजीपीसी के प्रधान सरदार इकबाल सिंह ने अपनी सहमति […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जमशेदपुर : जमशेदपुर, धनबाद, बाेकाराे व हजारीबाग में 20-21 अप्रैल काे श्री गुरुनानक देवजी का 550वां प्रकाशाेत्सव भव्य रूप से आयाेजित किया जायेगा. सीजीपीसी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि समाराेह में शामिल हाेने के लिए अकाल तख्त के ज्ञानी हरप्रीत सिंह आैर एसजीपीसी के प्रधान सरदार इकबाल सिंह ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. वहीं, पंजाब दाैरे पर गये गुरमुख सिंह मुखे आैर दलबीर सिंह ने रविवार काे अमृतसर दरबार साहिब में माथा टेका.
इसके बाद उन्हें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मुक्तसर साहिब आैर दमदमा साहिब आने का न्याैता दिया. एसजीपीसी ने उन्हें व्यवस्था उपलब्ध करायी, जिसके बाद वहां पहुंचने पर उन्हें व दलबीर सिंह काे सराेपा देकर सम्मानित किया गया.
गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि श्री गुरुनानक देवजी के 550वें समागम के अलावा अन्य कई मामलाें पर अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह के साथ चर्चा हुई. उन्हाेंने धार्मिक समागम काे भव्य तरीके से आयाेजित करने का निर्देश देते हुए खुद इसमें शिरकत करने की सहमति प्रदान की.
गुरमुख सिंह ने बताया कि एसजीपीसी के प्रधान सरदार गाेविंद सिंह लाेंगाेवाल 13 फरवरी काे विदेश दाैरे से लाैटेंगे. उन्हाेंने भी अपनी मंजूरी शहर आने के लिए प्रदान कर दी है. जमशेदपुर लाैटते ही सीजीपीसी समेत सभी गुरुद्वाराें की कमेटियाें के साथ वे बैठक करेंगे और सभी की राय समागम काे भव्य बनाने के लिए लेंगे.