जमशेदपुर : भुइयांडीह ब्राह्मण टोले में जाॅन्डिस व मलेरिया का प्रकोप, दर्जनों बीमार

जमशेदपुर : देश भर चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान का असर भुइयांडीह के ग्वाला बस्ती स्थित ब्राह्मण टोला में नजर नहीं आ रहा है. गंदगी के कारण ब्राह्मण टोला के दर्जनों लोग जॉन्डिस और मलेरिया की चपेट में है. हर घर में कोई न कोई बीमार है. कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

जमशेदपुर : देश भर चलाया जा रहा स्वच्छ भारत अभियान का असर भुइयांडीह के ग्वाला बस्ती स्थित ब्राह्मण टोला में नजर नहीं आ रहा है. गंदगी के कारण ब्राह्मण टोला के दर्जनों लोग जॉन्डिस और मलेरिया की चपेट में है. हर घर में कोई न कोई बीमार है. कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोग टाइफाइड से पीड़ित है.

बस्ती के लोगों का कहना है कि बीमारी का मुख्य कारण गंदे पानी का जमाव है. जगह-जगह गंदगी का अंबार है. बस्तीवासी आंदोलन की तैयारी में है. बस्ती की आबादी सात हजार के आसपास है. पाइप फटने से शौचालय का पानी सड़क पर जमा हो रहा है. शौचालय सीधा नाला से जुड़ा है. नाला जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है. नालियां जाम है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि दूषित पानी के कारण ब्राह्मण टोला बीमारी फैल रही है.

जेएनएसी से की शिकायत. बस्ती के लोगों ने बताया कि कई बार जमशेदपुर अक्षेस से शिकायत की गयी लेकिन समाधान नहीं निकला. पूर्व में कई बार सफाई जुस्को की ओर से करायी गयी थी.
क्या कहते हैं बस्तीवासी
जेएनएसी और जुस्को को बोल-बोल कर थक गये. लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया.
राम सेवक तिवारी, स्थानीय
मेन रोड पर शौचालय का पानी जमा हुआ है. गंदे पानी से पार होकर रोजाना आना-जाना हो रहा है. ऐसे में यहां रहना मुश्किल हो गया है.
सकलदेव चौधरी, स्थानीय
सरकारी पदाधिकारी फोन करने पर फोन नहीं उठाते है. कई बार इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
बालेश्वर यादव, स्थानीय
शौचालय का पानी रोड में जमने से बस्ती के लोग बीमार हो रहे है. गंदे पानी से होने वाली बीमारी का प्रकोप दिखाई दे रहा है.
शुभम दूबे, स्थानीय
बस्ती के चारों ओर की नालियां जाम है. कई बार जुस्को और जेएनएसी में शिकायत दर्ज कराया गया. लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. ऐसे में बस्ती के लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
मुकेश शुक्ला, स्थानीय
भुइंयाडीह ग्वालास्ती के ब्राह्मण टोला में फैले जॉन्डिस की शुक्रवार को मेडिकल टीम भेज कर जांच करायी जायेगी. जितने भी मरीज मिलते हैं उनका इलाज करने के साथ दवा दी जायेगी. इसके साथ ही उन जगह पर मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जायेगी.
डॉ महेश्वर प्रसाद, सिविल सर्जन
25 फीट गहरा गड्ढा खाेद बनायी जायेगी नाली : पवन अग्रवाल. विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि भुइयांडीह ग्वाला बस्ती ब्राह्मण टाेला मंदिर के आसपास जहां नाली के पानी की निकासी हाेनी है, वहां की जमीन काे कुछ दबंगाें ने घेर लिया है, पानी की निकासी के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा कर आउटलेट बनाना हाेगा. इस मामले में उपायुक्त काे लिखा गया है. जुस्काे के माध्यम नाली निर्माण किया जा रहा था. जहां नाली का आउट लेट निकलना था, उस जमीन ऊंचा कर उस पर कब्जा जमा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >