जमशेदपुर : गैर कंपनी क्षेत्रों में आज सात घंटे तक बाधित बिजली की आपूर्ति

जमशेदपुर : चांडिल-गोलमुरी पावर ग्रिड के बीच 1.32 केवी हाइटेंशन मेन ट्रांसमिशन लाइन में शुक्रवार को मरम्मत कार्य किया जाना है. इसके कारण शुक्रवार को शहर के गैर कंपनी इलाकों में सुबह 9.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक कुल सात घंटे निय��त्रित कर बिजली की आपूर्ति की जायेगी. इस दौरान लोड शेडिंग कर रोटेशन […]

जमशेदपुर : चांडिल-गोलमुरी पावर ग्रिड के बीच 1.32 केवी हाइटेंशन मेन ट्रांसमिशन लाइन में शुक्रवार को मरम्मत कार्य किया जाना है. इसके कारण शुक्रवार को शहर के गैर कंपनी इलाकों में सुबह 9.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक कुल सात घंटे नियंत्रित कर बिजली की आपूर्ति की जायेगी.

इस दौरान लोड शेडिंग कर रोटेशन से बिजली की आपूर्ति की जायेगी. एक से डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति के बाद 45 मिनट से लेकर एक घंटे की लोड शेडिंग होगी. इस वजह से गोलमुरी पावर ग्रिड से सीधे जुड़े जुगसलाई पावर सब स्टेशन, करनडीह, बिरसानगर, छोटागोविंदपुर, सरजामदा पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में सिंगल लाइन से डिमांड के विरुद्ध 30- 45 फीसदी बिजली कटौती कर रोटेशन में आपूर्ति की जायेगी.

सूत्रों के अनुसार चांडिल-गोलमुरी पावर ग्रिड के बीच चार स्पेन में हाइटेंशन मेन लाइन जर्जर हालत में है, जिसके कारण उक्त लाइन में अप्रिय घटना की आशंका है. इसको लेकर मरम्मत कार्य करने के लिए 1.32 केवी हाइटेंशन डबल लाइन में से एक लाइन में सात घंटे पावर शट डाउन लिया जायेगा.

वहीं गोलमुरी पावर ग्रिड एसडीओ मयूर कुमार ने कहा िक चांडिल-गोलमुरी हाइटेंशन मेन लाइन में मरम्मत कार्य होने के कारण शुक्रवार की सुबह 9.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक नियंत्रित बिजली की आपूर्ति होगी.

बिरसानगर : आज साढ़े सात घंटे गुल रहेगी बिजली
जमशेदपुर. छोटागोविंदपुर सब डिवीजन में केबुल बदलने, पोल खड़ा करने, बिजली उपकरण लगाने आदि का काम शुक्रवार को किया जाना है. इस कारण सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे (साढ़े सात घंटे) बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
12 से 14 तक काला बिल्ला लगा काम करेंगे पुलिसकर्मी
जमशेदपुर. जैप-6 के जमशेदपुर शाखा में गुरुवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन, मेंस एसोसिएशन और चतुर्थ कर्मचारी संघ के सदस्यों की संयुक्त रूप से बैठक हुई. बैठक में 12 से 14 फरवरी तक राज्य के सभी पुलिसकर्मी व पदाधिकारी के काला बिल्ला लगाकर काम करने का निर्णय लिया गया.
20 फरवरी के अलावा 28 फरवरी से 4 मार्च तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र कुमार राम ने उक्त जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >