जमशेदपुर : चार्टर ऑफ डिमांड्स में कर्मियों को ग्रुप बीमा देने का प्रस्ताव
जमशेदपुर : टाटा स्टील में ग्रेड वार्ता के लिए प्रबंधन को सौंपे गये चार्टर ऑफ डिमांड्समें कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराने की मांग यूनियन की ओर से की गयी है. करीब साढ़े तेरह हजार कर्मियों को आपात स्थिति में 20 लाख रुपये बीमा मद से भुगतान कराने की मांग है. इसके अलावा यूनियन ने अलग-अलग […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जमशेदपुर : टाटा स्टील में ग्रेड वार्ता के लिए प्रबंधन को सौंपे गये चार्टर ऑफ डिमांड्समें कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराने की मांग यूनियन की ओर से की गयी है. करीब साढ़े तेरह हजार कर्मियों को आपात स्थिति में 20 लाख रुपये बीमा मद से भुगतान कराने की मांग है. इसके अलावा यूनियन ने अलग-अलग मदों में भत्तों की वृद्धि की भी मांग की है. वर्तमान में प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है.
फरवरी के दूसरे पखवारे में अगले चरण की वार्ता संभव है. हालांकि अब तक इसकी तिथि तय नहीं की गयी है. चार्टर ऑफ डिमांड्स पर वार्ता शुरू होने के बाद समूह बीमा के लिए तय शर्तों पर बातचीत होगी.अब तक की योजना के अनुसार इस पहल के लिए कंपनी कर्मचारियों व प्रबंधन का अंश दान लिया जायेगा.
यूनियन पहुंचे कमेटी मेंबरों ने ली जानकारी
बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय पहुंचे कुछ कमेटी मेंबरों ने प्रस्तावित बीमा योजना के बारे में शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा की. कहा जा रहा है कि नये प्रीमियम की 30 फीसदी राशि बीमा फंड में और 70 फीसदी बचत निधि में जमा होगी. कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की स्थिति में बचत निधि खाते में जमा राशि का भुगतान ब्याज सहित किया जायेगा. सेवा के दौरान मृत्यु की स्थिति में परिवार को बीमा राशि और बचत राशि का भुगतान ब्याज सहित किया जायेगा.