जमशेदपुर : 10 फरवरी को सीएम रघुवर दास करेंगे सिदगोड़ा सब स्टेशन का उद्घाटन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पावर सब स्टेशन का उद्घाटन 10 फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. इससे बिरसानगर के अलावा बागुनहातु, बागुननगर, भुइयांडीह, छायानगर, चंडीनगर, लाल भट्ठा, बाबूडीह, विद्यापति नगर व आस-पास की 50 हजार आबादी को बेहतर बिजली की आपूर्ति हो सकेगी. पावर सब स्टेशन में अधिकारी व जेई भी बैठेंगे. सब-स्टेशन चालू होने से […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पावर सब स्टेशन का उद्घाटन 10 फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. इससे बिरसानगर के अलावा बागुनहातु, बागुननगर, भुइयांडीह, छायानगर, चंडीनगर, लाल भट्ठा, बाबूडीह, विद्यापति नगर व आस-पास की 50 हजार आबादी को बेहतर बिजली की आपूर्ति हो सकेगी. पावर सब स्टेशन में अधिकारी व जेई भी बैठेंगे.

सब-स्टेशन चालू होने से बिरसानगर सब स्टेशन का लोड कम होगा. इससे लो-वोल्टेज की समस्या दूर होगी. पावर सब स्टेशन में बागुनहातु-भुइयांडीह फीडर अौर दूसराविद्यापतिनगर फीडर बनेगा. यह कार्य एजेंसी वोल्टास कंपनी कर रही है.

मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष पूर्व 2016 में सिदगोड़ा सब-स्टेशन के शिलान्यास समारोह में इसे आदर्श पावर सब स्टेशन बनाने की घोषणा की थी. छोटा गोविंदपुर सब स्टेशन के विद्युत एसडीओ ने बताया कि दोनों फीडरों को सब-स्टेशन से जोड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >