जमशेदपुर : आशीर्वाद स्टील में जीएसटी का सर्वे

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित बरतन के थोक कारोबारी दीपक बोरा के आशीर्वाद स्टील में स्टेट जीएसटी टीम ने सर्वे किया. सर्वे देर रात तक चला अौर कितने का टैक्स जमा नहीं किया गया है इसका आकलन किया जा रहा था. स्टेट जीएसटी विभाग को यह सूचना थी कि बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद स्टील द्वारा बाहर से […]

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित बरतन के थोक कारोबारी दीपक बोरा के आशीर्वाद स्टील में स्टेट जीएसटी टीम ने सर्वे किया. सर्वे देर रात तक चला अौर कितने का टैक्स जमा नहीं किया गया है इसका आकलन किया जा रहा था. स्टेट जीएसटी विभाग को यह सूचना थी कि बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद स्टील द्वारा बाहर से बरतन मंगाया जाता है.

कारोबारी द्वारा 2014 में सेल्स टैक्स में रजिस्ट्रेशन कराया गया था अौर स्टेट जीएसटी का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया. व्यवसायी द्वारा रिटर्न दाखिल नहीं किया जा रहा था, इस कारण स्टेट जीएसटी ने नोटिस किया था.

व्यवसायी के जवाब नहीं देने पर वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) संजय कुमार के निर्देश पर सोमवार की एक दर्जन अधिकारी आशीर्वाद स्टील में सर्वे के लिए पहुंचे. टीम ने व्यवसाय से संबंधित कागजात कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. विभाग को आठ से दस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >