जमशेदपुर : एग्रिको में मुख्यमंत्री आवास के पीछे से दो लाख के जेवर व 20 हजार नकद ले उड़े चोर

महिला बेटी को टयूशन से लाने गयी, कुछ देर बाद लौटी तो अलमीरा टूटा और सामान गायब पाया जमशेदपुर : मुख्यमंत्री आवास के पीछे एग्रिको रोड नंबर एक में शनिवार शाम टाटा स्टीलकर्मी अमन मुखर्जी के घर से दो लाख के जेवर, 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान की चोरी हो गयी है. अमन […]

महिला बेटी को टयूशन से लाने गयी, कुछ देर बाद लौटी तो अलमीरा टूटा और सामान गायब पाया
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री आवास के पीछे एग्रिको रोड नंबर एक में शनिवार शाम टाटा स्टीलकर्मी अमन मुखर्जी के घर से दो लाख के जेवर, 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान की चोरी हो गयी है. अमन मुखर्जी ड्यूटी गये थे अौर पत्नी बेटी को ट्यूशन से लाने गयी थी. घटना शाम 6.30 से 7.35 बजे के बीच की है. सोनिया मुखर्जी 6.30 बजे बेटी श्रेयश्री को लाने के लिए घर से कुछ दूर गयी था.
7.35 बजे लौटी तो भीतर दोनों अलमारी का सामान बिखरा देखा. जांच करने पर लॉकर टूटा पाया और उसमें रखे दो लाख के जेवर, 20 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामान गायब पाया. जांच करने पर पाया कि चोर पीछे की दीवार फांदकर भीतर आये और गेट का ताला तोड़कर कमरे में घुसे और सामान लेकर फरार हो गये. इस क्षेत्र में चोरी की यह सातवीं घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >