वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिलान्यास का आमंत्रण पत्र जारी, तिथि का पता नहीं

जमशेदपुर : राज्य के पहले महिला विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं ऑनलाइनउद्घाटन कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र तो जारी कर दिया गया है लेकिन उसमें कार्यक्रम की तिथि और समय का उल्लेख तक नहीं है. कार्यक्रम के दौरान लगाये जाने वाले शिलापट्ट पर केवल नेताओं के नाम दर्ज हैं, शिलापट्ट में राज्यपाल, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के किसी […]

जमशेदपुर : राज्य के पहले महिला विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं ऑनलाइनउद्घाटन कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र तो जारी कर दिया गया है लेकिन उसमें कार्यक्रम की तिथि और समय का उल्लेख तक नहीं है. कार्यक्रम के दौरान लगाये जाने वाले शिलापट्ट पर केवल नेताओं के नाम दर्ज हैं, शिलापट्ट में राज्यपाल, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के किसी पदाधिकारी का नाम नहीं होने का दावा किया जा रहा है.

बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज काे अपग्रेड कर महिला विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है. उच्च शिक्षा सचिव की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास एवं ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करने और आयोजन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के शामिल होने की बात दर्ज है.

कार्यक्रम आगामी तीन फरवरी की शाम प्रस्तावित है. कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल इंडोर स्टेडियम में केवल चिह्नित छात्राओं व शिक्षकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. अन्य अतिथियों को इंडोर स्टेडियम से बाहर बैठाया जायेगा. बताया जाता है कि स्टेडियम की क्षमता से अधिक आमंत्रण पत्र बांटे गये है. ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित जनप्रतिनिधि व कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती मौजूद रहेंगी.

वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य ने की तैयारियों की समीक्षा
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा कुमार ने शुक्रवार को समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने अलग-अलग विभाग के शिक्षकों को अलग-अलग विभाग की छात्राओं के साथ बैठने का निर्देश दिया. प्रवेश से पूर्व छात्राओं के पहचानपत्र की जांच करने और सभी छात्राओं को तीन फरवरी की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक कैंपस में प्रवेश करने को कहा गया है.
उच्च शिक्षा सचिव व केयू की वीसी आज कर सकते निरीक्षण
कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला माहांती तथा उच्च शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा शनिवार को कॉलेज का दौर कर सकते हैं. उच्च शिक्षा विभाग ने समारोह की तैयारी अपने हाथ में ले ली है. जिला प्रशासन की ओर से रंजना मिश्रा लगातार कॉलेज का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >