आदित्यपुर : असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हक दिलानेके लिए असंगठित कामगार कांग्रेस आंदोलन करेगा. साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कर सरकार की योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिलाने की दिशा में काम किया जायेगा. उक्त बातें संगठन के प्रदेश मुख्य अतिथि अध्यक्ष व जुस्को यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने एसिया भवन में आयोजित संगठन के जागरूकता सम्मेलन में कही.
आदित्यपुर : असंगठित कामगार कांग्रेस ने लिया निर्णय
आदित्यपुर : असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हक दिलानेके लिए असंगठित कामगार कांग्रेस आंदोलन करेगा. साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कर सरकार की योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिलाने की दिशा में काम किया जायेगा. उक्त बातें संगठन के प्रदेश मुख्य अतिथि अध्यक्ष व जुस्को यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने एसिया भवन में आयोजित संगठन […]

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में असंगठित क्षेत्रों में मजदूरों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना सरकार व उद्योग जगत की मजबूरी होगी. अंबुज कुमार ने कहा कि असंगठित मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपये प्रतिमाह किया जाये व असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को एक निर्धारित अवधि तक किसी कारखाने में काम करने के पश्चात उन्हें स्थायी नौकरी दी जानी चाहिए.
कार्यक्रम को राणा सिंह, जगदीश नारायण चौबे, दिवाकर झा, लालबाबू सरदार, राकेश तिवारी, सुरेश धारी, जिला अध्यक्ष रामा शंकर पांडे, तसलीमा मल्लिक, एसडी मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में अरुण कुमार पांडेय, संजय सिंह, ललित सोना, भीमदेव सीमा बोथरा, भोला पांडेय, सौरभ पाठक, प्रवीण कुमार उपाध्याय, सुमन कुमार, राकेश सिंह, नीतीश कुमार उपस्थित थे.
दर्जनों लोग कांग्रेस में हुए शामिल
सम्मेलन के दौरान गम्हरिया, सतबोहिनी, असंगी, आदित्यपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न दलों के दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल हुए. इनमें अखिलेश तिवारी, हरीश महतो, गुड्डू पांडे, मनोज कुमार, दिनेश महतो, छोटू राय, शीला नाथ, छोटू सोना, अधूरा बारिक, हरीश महतो, संदीप महतो, अमन कुमार सानू सिंह, राकेश ठाकुर, विवेक शर्मा, सुमन कुमार, आशीष कुमार, सोमनाथ कर्मकार, समीर मुखर्जी, राजू कुमार सरदार, अनुज दास, वीरू मंडल, हरि मंडल, विकास महतो, सुमित दास आदि शामिल थे. उनका माला, पार्टी की टोपी व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया.