जमशेदपुर : 29 जनवरी को रांची में होगा ”प्रभात खबर” क्विज का सेमीफाइनल राउंड
जमशेदपुर : ‘प्रभात खबर’ की अोर से राज्य स्तर पर क्विज का आयोजन किया जा रहा है, जिसके सिटी फिनाले राउंड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया. सिटी फिनाले राउंड में कोल्हान के 35 स्कूलों के 88 बच्चों ने हिस्सा लिया था. सीनियर और जूनियर दोनों ही केटेगरी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का […]
जमशेदपुर : 29 जनवरी को रांची में होगा ”प्रभात खबर” क्विज का सेमीफाइनल राउंड
जमशेदपुर : ‘प्रभात खबर’ की अोर से राज्य स्तर पर क्विज का आयोजन किया जा रहा है, जिसके सिटी फिनाले राउंड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया. सिटी फिनाले राउंड में कोल्हान के 35 स्कूलों के 88 बच्चों ने हिस्सा लिया था. सीनियर और जूनियर दोनों ही केटेगरी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
उक्त प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को अब सेमिफाइनल में शामिल होने का मौका मिलेगा. सेमिफाइनल 29 जनवरी को रांची के कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में होगा. इसमें शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंच जाना है. सभी विद्यार्थी अपने यूनिफॉर्म में ही इसमें शामिल होंगे.
सेमीफाइनल के विजेताअों को 30 जनवरी को रांची के मयूरी हॉल में ही फाइनल राउंड के क्विज में शामिल होने का मौका मिलेगा. प्रथम विजेता को लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को टैब, तृतीय पुरस्कार पाने वाले को मोबाइल दिया जायेगा. इसके अलावा दर्जनों सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे. इस संबंध में जानकारी को आप 8651803251 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
इन्हें किया गया है चयनित
सीनियर ग्रुप
लोयोला स्कूल जमशेदपुर- अंब्रिश झा, डेविड जोसेफ
हिलटॉप स्कूल टेल्को- अनुभव कुमार पाठक, सौरभ कुमार सिंह