जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आगे की कार्रवाई का जिम्मा रजिस्ट्रार डीएन महतो को दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद की ओर से लिखित रूप से पूरे मामले की जानकारी से संबंधित एक कॉपी रजिस्ट्रार को दी गयी है.
रजिस्ट्रार को तय करना है कि उक्त मामले में अब वे क्या करेंगे. मंगलवार तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गयी थी.
यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद ने दी. इधर, इस माले में एनएसआइबीएम के प्रमुख एमएम सिंह ने राज्यपाल के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसा करने से जब मना किया गया तो मामले को तूल देने के लिए जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया. फिलहाल इस माले में अब गेंद रजिस्ट्रार के पाले में है. विवि के स्तर से वे ही तय करेंगे कि उक्त मामले में अब क्या करना है.
