जमशेदपुर : राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी एल खियांग्ते, पुलिस अौर सीआरपीएफ के आइजी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने समय रहते मतदान केंद्र की सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारी कर अवगत कराने का निर्देश दिया. वीडियो काॅफ्रेंसिंग में उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, ग्रामीण एसपी सुभाष चंद्र जाट, एएसपी अभियान, एसडीअो चंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
जमशेदपुर : मतदान केंद्र और सुरक्षा पर करें मुख्य फोकस, मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने की तैयारी की समीक्षा
जमशेदपुर : राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी एल खियांग्ते, पुलिस अौर सीआरपीएफ के आइजी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने समय रहते मतदान केंद्र की सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारी कर अवगत कराने का निर्देश दिया. वीडियो काॅफ्रेंसिंग में उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, […]

जमशेदपुर : मतदान केंद्र और सुरक्षा पर करें मुख्य फोकस, मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने की तैयारी की समीक्षा
इवीएम एवं वीवीपैट का प्रेजेंटेशन
जिला मुख्यालय सभागार में जिला निर्वाचन शाखा द्वारा जिला स्तरीय इवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण एवं प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी अौर बीडीअो-सीअो शामिल हुए. कार्यक्रम में बीडीअो-सीअो को इवीएम एवं वीवीपैट के बारे में जानकारी दी तथा उसे कैसे चलाया जायेगा यह बताया गया.
मतदाता दिवस पर होगा फुटबॉल मैच, शपथ ग्रहण : जमशेदपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच सौहार्द फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें मतदाता लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराअों की मर्यादा को बनाये रखने के साथ स्वतंत्र-निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन गरिमा को अक्षुण रखते हुए धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ लेंगे. चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताअों को जागरूक किया जायेगा.