जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों रविवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें, तो अगले चौबीस घंटे मौसम साफ रहेगा.
पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर से शहर के तापमान में देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से हल्की धुंध की चादर छायी रही. ठंड में आंशिक बढ़ोत्तरी देखने को मिली.हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 71 तथा न्यूनतम 48 फीसदी रहा.
