एनटीटीएफ: डीसी ने दिये जांच के आदेश

जमशेदपुर: भाजपा युवा मोरचा की शिकायत पर डीसी ने एनटीटीएफ प्रकरण पर एसडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. भाजपा युवा मोरचा ने 17 जून को डीसी को ज्ञापन सौंपकर संस्था की डिग्री पर सवालिया निशान लगाते हुए संस्था के मान्यता, संस्था के एआइसीटीइ से मान्यता और उसके द्वारा नियमों का पालन करने […]

जमशेदपुर: भाजपा युवा मोरचा की शिकायत पर डीसी ने एनटीटीएफ प्रकरण पर एसडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. भाजपा युवा मोरचा ने 17 जून को डीसी को ज्ञापन सौंपकर संस्था की डिग्री पर सवालिया निशान लगाते हुए संस्था के मान्यता, संस्था के एआइसीटीइ से मान्यता और उसके द्वारा नियमों का पालन करने की जांच के संबंध में ज्ञापन सौंपा था.

मोरचा के महानगर अध्यक्ष रतन महतो का आरोप था कि एनटीटीएफ प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ भाजयुमो ने लोकतांत्रिक तरीके से 11 जून को धरना, प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया.

वार्ता होने पर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गयी. 12 से 13 के बीच किस तरह का डील हुआ कि प्रबंधन ने संस्था को बंद करने का निर्णय लिया. यदि उस दिन किसी बात को लेकर प्रबंधन को आपत्ति या असहमति थी तो प्रबंधन ने प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं करायी. मोरचा ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग डीसी से की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >