Jsca school league : भारत सेवाश्रम व शिक्षा निकेतन की टीमें जीती

जमशेदपुर. को-ऑपरेटि कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को जेएससीए स्कूल लीग के दो मैच खेले गये.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटि कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को जेएससीए स्कूल लीग के दो मैच खेले गये. पहले मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने आरके मिशन सिदगोड़ा को 39 रन से मात दी. शिक्षा निकेतन पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बनाए. हर्ष ने 51 व अरसलान अहमद ने 44 रनों की पारी खेली. जवाब में आरके मिशन की टीम निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट पर 96 रन ही बना सकी. हर्ष प्लेयर ऑफ द मैच बने. दिन के दूसरे मैच में भारत सेवाश्रम की टीम ने साकची हाई स्कूल को डीएलएस पद्धति के तहत 46 रन से मात दी. भारत सेवाश्रम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 200 रन बनाए. पीयूष ने 65, समीर ने 33 रन बनाए. बारिश आने से पहले साकची की टीम ने जवाब में 7 ओवर में तीन विकेट पर 37 रन बना लिये थे. इसके बाद मैच का फैसला डीएलएस पद्धति से हुई. इसमें भारत सेवाश्रम की टीम विजयी रही. पीयूष कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >