Selection trial of Mohamaddan sporting club : मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का सेलेक्शन ट्रायल दस अप्रैल को

जमशेदपुर. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने जेएससीए फुटबॉल लीग की तैयारी शुरू कर दी है.

जमशेदपुर. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने जेएससीए फुटबॉल लीग की तैयारी शुरू कर दी है. जेएसए ए डिवीजन लीग से सुपर डिवीजन के लिए क्वालिफाइ करने वाली मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम का सेलेक्शन ट्रायल दस अप्रैल को सरजामदा के जत्था मैदान में होगा. सुबह सात बजे से शुरू होने वाले इस ट्रायल में कोई भी फुटबॉलर हिस्सा ले सकता है. जमशेदपुर में 1932 से संचालित यह क्लब युवाओं को फुटबॉल के माध्यम से सशक्त बनाने की कोशिश कर रहा है. मोहम्मडन स्पोर्टिंग टीम के गठन के लिए अगला ट्रायल साकची, बिष्टुपुर व मानगो में भी होगा. ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का कैंप लगाकर उनके हुनर को तराशा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >