12 players of east singhbhum will be played at kabaddi league : कोडरमा कबड्डी लीग में खेलेंगे जिले के 12 खिलाड़ी

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड व कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 8-10 अप्रैल तक कोडरमा कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड व कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 8-10 अप्रैल तक कोडरमा कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के 12 खिलाड़ी (महिला-पुरुष) खेले हुए नजर आयेंगे. इसमें आठ पुरुष व चार महिला खिलाड़ी है. पूर्वी सिंहभूम के राजा रणवीर, रोशन कुमार, रोहित कुमार, विनय कुमार, सोनू कुमार, विशु राज, दीया सिंह, अंकिता कुमारी, सुमन महतो, लक्ष्मी मंडी, बिनीता मुर्मू, प्रियंका कुमारी लीग में अलग-अलग टीमों की ओर से मैदान में उतरेंगे. इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव जगदीश कुमार व एसडीएसएम स्कूल के खेल शिक्षक सुखदेव सिंह रेफरी की भूमिका निभायेंगे. कोडरमा कबड्डी लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >