मुसाबनी से दो नक्सली पकड़ाये

जमशेदपुर: गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में ठेकेदारों से लेवी वसूलनेवाले दो नक्सलियों को जिला पुलिस की विशेष टीम ने मुसाबनी से गिरफ्तार किया है. एक नक्सली फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार नक्सली में हिंदू राम मुमरू (ग्राम सुड़गी, गुड़ाबांधा) और साधुचरण महली (लाखटिया मुसाबनी) का रहनेवाला है. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो […]

जमशेदपुर: गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में ठेकेदारों से लेवी वसूलनेवाले दो नक्सलियों को जिला पुलिस की विशेष टीम ने मुसाबनी से गिरफ्तार किया है. एक नक्सली फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार नक्सली में हिंदू राम मुमरू (ग्राम सुड़गी, गुड़ाबांधा) और साधुचरण महली (लाखटिया मुसाबनी) का रहनेवाला है. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और काफी संख्या में माओवादी परचा बरामद किया है.

यह जानकारी सोमवार को जमशेदपुर में एसएसपी एवी होमकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि ठेकेदारों से नक्सली लेवी वसूल रहे हैं. भय के कारण ठेकेदार मामला दर्ज नहीं करा रहे थे. पुलिस टीम में ग्रामीण एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, घाटशिला एसडीपीओ आरीफ इकराम, जैप के डीएसपी, डुमरिया, मुसाबनी और धालभूमगढ़ थाना प्रभारी शामिल थे.

सुपाई टुडू दस्ता के हैं दोनों सदस्य
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली भाकपा माओवादी दस्ता कमांडर सुपाई टुडू के सक्रिय सदस्य हैं. सुपाई टुडू का गुड़ाबांधा, डुमरिया, मुसाबनी और धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में प्रभाव है. सुपाई का दस्ता पिछले दो वर्ष से सक्रिय है. अबतक दोनों ने तीन-चार ठेकेदारों से 10 से 12 लाख रुपये की लेवी वसूलने की बात पुलिस को बतायी है.

10 से 15 की संख्या में चलता है सुपाई का दस्ता
एसएसपी ने बताया कि सुपाई टुडू के दस्ते में 10 से 15 नक्सली शामिल हैं. क्षेत्र में अपना प्रभाव बनाने के लिए नक्सली ठेकेदारों से लेवी की मांग करते हैं. लेवी नहीं देने पर दस्ता के सदस्य ठेकेदार के चल रहे निर्माण कार्य को बाधित करने और ठेकेदार को धमकाने का भी काम करते हैं. दस्ता के लोग गांव में परचा भी बांटते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >