जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज के लिए चलेंगी दो सिटी बसें

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत बिष्टुपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नये वर्ष में दो सिटी बसें दी जायेंगी. इनका परिचालन कॉलेज आने-जाने के लिए कॉलेज अवधि में किया जायेगा. यह जानकारी जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने दी. इससे पूर्व प्रभात खबर ने सिटी बसों के कंडम […]

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत बिष्टुपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नये वर्ष में दो सिटी बसें दी जायेंगी. इनका परिचालन कॉलेज आने-जाने के लिए कॉलेज अवधि में किया जायेगा. यह जानकारी जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने दी.
इससे पूर्व प्रभात खबर ने सिटी बसों के कंडम हो जाने अौर हजारों विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों की ओर स्थानीय जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था. विशेष पदाधिकारी ने बताया कि को-अॉपरेटिव कॉलेज के स्टूडेंट का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उनके कार्यालय में आकर मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >