जमशेदपुर : गर्भवती को सीढ़ी से चढ़ा दिया दो तल्ले पर, अल्ट्रासाउंड रूम में ही बच्चे का जन्म

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में गंभीर अवस्था में लायी गयी गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए सीढ़ी से पैदल ही दूसरे तल्ले पर चढ़ा देने का अमानवीय मामला प्रकाश में आया है. यही नहीं, जांच से पहले उसे वहां करीब घंटे भर तक बैठा कर रखा गया. इस दौरान गर्भवती पटमदा के लच्छीपुर निवासी लक्ष्मी महतो […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में गंभीर अवस्था में लायी गयी गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए सीढ़ी से पैदल ही दूसरे तल्ले पर चढ़ा देने का अमानवीय मामला प्रकाश में आया है.
यही नहीं, जांच से पहले उसे वहां करीब घंटे भर तक बैठा कर रखा गया. इस दौरान गर्भवती पटमदा के लच्छीपुर निवासी लक्ष्मी महतो (पति अंगद महतो) परेशान रही़ करीब घंटे भर बाद उसे जांच के लिए ले जाया गया. जांच की प्रक्रिया शुरू होते ही अल्ट्रासाउंड रूम में ही उसने बच्चे को जन्म दिया.
अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर एक घंटे तक बैठना पड़ा, पटमदा के लच्छीपुर की रहनेवाली है लक्ष्मी महतो
मां और बच्चों दोनों स्वस्थ हैं. दोनों को गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया है. दो दिनों में छोड़ दिया जायेगा.
डॉ नकुल चौधरी, एमजीएम अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >