जमशेदपुर: जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने बताया कि झामुमो आगामी विधान सभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम की सभी छह सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें इसे लेकर तैयारी का निर्देश दिया है.
हांसदा ने सीएम से मिलकर पिछले दिनों जिला कमेटी की समीक्षा बैठक में हुए हंगामे की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि संगठन के ही कुछ लोग पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं.
भाजपा नेताओं चरित्र उजागर हो रहा. श्री हांसदा ने कहा कि जनता को अच्छे दिन दिखाने का वादा करने वाले भाजपा नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है. हाल ही में यशवंत सिन्हा की उपस्थिति में हजारीबाग में एक बिजली अधिकारी को पीटा जाना और फिर रस्सी से बांधना, कार्रवाई होने पर कोर्ट में बेलबांड भरने से इनकार करना, जमशेदपुर महानगर द्वारा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान को बंद कराना तथा पूर्व सैनिकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना, भाजपा नेता चुन्नू महाली द्वारा महिला से जबरन शादी करने के लिए दवाब बनाना व तलवार से हमला करना, डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के साथ मारपीट करना यह दर्शाता है कि भाजपा नेता बेलगाम हो गये हैं.
