जमशेदपुर : पीपीपी मोड में बने घरों का होगा आवंटन

जमशेदपुर : झारखंड राज्य आवास बोर्ड रांची व आदित्यपुर में बने फ्लैटों का आवंटन करेगा. इसके लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू की जायेगी. आवास बोर्ड के एमडी ब्रजमोहन कुमार ने बताया कि कई साल पहले प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में कुछ फ्लैट का निर्माण कराया गया था. इनमें से जो हिस्सा आवास बोर्ड को […]

जमशेदपुर : झारखंड राज्य आवास बोर्ड रांची व आदित्यपुर में बने फ्लैटों का आवंटन करेगा. इसके लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू की जायेगी. आवास बोर्ड के एमडी ब्रजमोहन कुमार ने बताया कि कई साल पहले प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में कुछ फ्लैट का निर्माण कराया गया था. इनमें से जो हिस्सा आवास बोर्ड को मिला है, उनमें से कुल सौ फ्लैटों का आवंटन किया जायेगा. इनमें से 53 आदित्यपुर में और 47 फ्लैट रांची के हरमू में है.

आदित्यपुर में नव निर्माण बिल्डर द्वारा निर्मित भगवती इंक्लेव में तथा रांची में सिफ्नी एजेंसी द्वारा बनवाया गया फ्लैट है. श्री कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में मेगा आरशीय कॉलोनी बसाने की भी योजना है. सरकार की ओर से उपलब्ध करायी गयी जमीन पर इस योजना को साकार करने में आवास बोर्ड जुटा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >