रात 10 बजे तक सब-स्टेशन में रहेंगे अफसर

जमशेदपुर: झारखंड राज्य बिजली बोर्ड, जमशेदपुर सर्किल के महाप्रबंधक के रूप में शनिवार को अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने पदभार संभाला. निवर्तमान महाप्रबंधक ओपी अंबष्ठ ने उन्हें पदभार सौंपा. पदभार संभालने के बाद श्री सिंह ने कहा कि कोल्हान की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करना और लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ […]

जमशेदपुर: झारखंड राज्य बिजली बोर्ड, जमशेदपुर सर्किल के महाप्रबंधक के रूप में शनिवार को अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने पदभार संभाला. निवर्तमान महाप्रबंधक ओपी अंबष्ठ ने उन्हें पदभार सौंपा.

पदभार संभालने के बाद श्री सिंह ने कहा कि कोल्हान की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करना और लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

साथ ही राजस्व वसूली भी बेहतर हो इस पर वे ध्यान देंगे. श्री सिंह पूर्व में जमशेदपुर और चाईबासा के अधीक्षक अभियंता भी रह चुके हैं. इससे पहले वे गिरिडीह में बतौर जीएम पदस्थापित थे. वहां से उनका तबादला जमशेदपुर किया गया है. निवर्तमान महाप्रबंधक ओपी अंबष्ठ करीब चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद रांची के जीएम बनाये गये हैं.सभी सब स्टेशन में अब रात 10 बजे तक विद्युत विभाग के पदाधिकारी और 12 बजे तक मिस्त्री रहेंगे. नव नियुक्त विद्युत महाप्रबंधक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सब स्टेशन के सभी पदाधिकारियों और मिस्त्री का उक्त निर्देश जारी किया है. ताकि रात में किसी तरह की समस्या होने पर उसका निदान हो सकें. उन्होंने बताया कि सोमवार को फ्यूज बल्व सेंटर खुलेगा. शाम में विद्युत जीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली.

जारी होगा हेल्प लाइन नंबर :विद्युत जीएम ने झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के उपभोक्ताओं की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी करने का आदेश दिया है. सोमवार को सभी क्षेत्रों का हेल्प लाइन नंबर सार्वजनिक किया जायेगा. उक्त नंबर पर बिजली उपभोक्ता बिजली से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं.टाटा पावर पर सरकार के निर्देश का पालन होगा. नये जीएम ने कहा कि टाटा पावर के मामले में सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन किया जायेगा. इसे लेकर सरकार के निर्देश का इंतजार है. गौरतलब है कि अनिरुद्ध प्रताप सिंह टाटा पावर के नोडल पदाधिकारी बनाये गये थे. इस दौरान उन्होंने टाटा पावर के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वे का काम कराया था, लेकिन अब तक इस दिशा में राज्य सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >