पिता से झगड़े का बदला लेने के लिए पुत्री को ब्लेकमैल करने का प्रयास

जमशेदपुर : फोटोशॉप में नग्न फोटो के साथ जादूगोड़ा की रहने वाली एक लड़की का चेहरा जोड़ कर उसे ब्लैकमेल करने और 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने के आरोपी को साइबर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड भी […]

जमशेदपुर : फोटोशॉप में नग्न फोटो के साथ जादूगोड़ा की रहने वाली एक लड़की का चेहरा जोड़ कर उसे ब्लैकमेल करने और 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने के आरोपी को साइबर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड भी बरामद किया है. गिरफ्तार होने वाले युवक का नाम सुशेन दास उर्फ बापी दास है. बापी नरवा यूसीआइएल कॉलोनी का रहने वाला है. इस संबंध में लड़की ने नौ नवंबर को केस दर्ज कराया था.
उक्त जानकारी सिटी एसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी. साइबर थाने में प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने बताया कि बापी का जादूगोड़ा में जूते की दुकान है. कुछ दिन पूर्व लड़की के पिता और बापी के पिता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. पिता के झगड़े का बदला लेने के लिए बापी ने इंटरनेट से एक नग्न लड़की की तस्वीर पर फोटोशॉप की मदद से लड़की के चेहरे से एडिट कर उस लड़की के वाट्सएप पर भेज दिया.
जब लड़की ने उसे देखा, तो उसे कॉल किया. इसके बाद उसने लड़की को कहा कि उसे इसके बदले में 30 हजार रुपये चाहिए. इस कांड के उद्भेदन करने में साइबर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार व राजीव कुमार सिंह लगे हुए थे.
पुलिस ने डिलीट कराया फोटो
जमशेदपुर. पुलिस ने बताया कि बापी ने लड़की की एक तस्वीर को इंटरनेट पर डाल दिया. यह बात पूछताछ के दौरान पुलिस को बापी ने जानकारी दी़ इसके बाद पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से लड़की की अश्लील फोटो को वहां से हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >