जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह बस्ती की रहने वाली लड़की के साथ यौन शोषण करने, गर्भवती करने के बाद शादी से इंकार करने वाले प्रेमी के खिलाफ लड़की और उसके परिजनों ने सिदगोड़ा थाना में हंगामा कर केस दर्ज कराया. इसके बाद प्रेमी सन्नी यादव और लड़की के परिजनों ने थाना पहुंच कर समझौता कर लिया.
समझौते के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने लिखित आवेदन दिया कि वे लोग आपस में शादी करने के लिए तैयार हैं. पुलिस ने उन दोनों को एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में शादी कर सिदगोड़ा थाना में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है. अगर लड़का और उसके परिवार की ओर से कोई भी गलत कदम उठाया जायेगा, तो पुलिस फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी.
आवेदन में प्रेमी युगल और दोनों पक्ष के परिवार के लोगों ने भी हस्ताक्षर कर फैसले पर सहमति बनाया है. गौरतलब है कि सन्नी यादव कई माह से लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था. इस दौरान लड़की गर्भवती हो गयी. जब लड़की ने शादी करने की बात कही, तो लड़का ने इंकार कर दिया. इसके बाद लड़की ने सिदगोड़ा थाना में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था.
बिष्टुपुर : रेस्टोरेंट में शराब पीते पांच युवक धराये
बिष्टुपुर स्थित रेस्टोरेंट में शराब और हुक्का पीते छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पकड़े गये युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को भी थाने बुलाया है. मामला मंगलवार रात करीब 12 बजे की है. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें फोन पर सूना मिली कि थाना के सामने वाला रेस्टोरेंट में कुछ युवक शराब पार्टी मना रहे हैं.
