मन्ना पर फायरिंग में अजीत-संजीत समेत दस युवक थे शामिल, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर : कीताडीह गुरुद्वारा के पास मन्ना महतो पर फायरिंग मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में कीताडीह मक्खन सिंह बाड़ी का रहने वाला सोनू कुमार दास उर्फ सोनू तथा बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का मो शाहरूख शामिल है. सोनू के पास से रेकी में इस्तेमाल मोबाइल […]

जमशेदपुर : कीताडीह गुरुद्वारा के पास मन्ना महतो पर फायरिंग मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में कीताडीह मक्खन सिंह बाड़ी का रहने वाला सोनू कुमार दास उर्फ सोनू तथा बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का मो शाहरूख शामिल है. सोनू के पास से रेकी में इस्तेमाल मोबाइल फोन तथा बाइक (जेएच05बीएफ-2913) पुलिस ने बरामद किया है.
उक्त जानकारी परसुडीह थाना में डीएसपी आलोक रंजन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस मौके पर परसुडीह थानेदार अनिमेष गुप्ता भी मौजूद थे.
पहले मन्ना के साथ था सोनू, बाद में संजीत गुट में शामिल हुआ. आलोक रंजन ने बताया कि सोनू पूर्व में मन्ना महतो के साथ रहता था, लेकिन गाढ़ाबासा में रंजीत-संजीत के पिता पर फायरिंग की घटना के बाद संजीत कीमती मोबाइल व कुछ रुपये देकर उसे अपने गुट में शामिल कर लिया. इसके बाद सोनू ने मन्ना की रेकी की और 22 अक्तूबर को दिन के
1.30 बजे मन्ना के घर पहुंचने की जानकारी अजीत-संजीत को दी. इसके बाद चार बाइक पर सवार दस युवक मन्ना महतो की हत्या करने कीताडीह पहुंचे. गली के दोनों तरफ दो बाइक से चार युवक रेकी कर रहे थे. एक बाइक (जो घटना स्थल से पुलिस ने बरामद की थी) उस पर अजीत, पोपो और लेघा सवार होकर उस मकान में पहुंचे, जहां मन्ना महतो घुसा था. अजीत ने पिस्टल से तथा पोपो और लेघा ने देसी पिस्तौल से एक-एक गोली चलायी. गोली चलाने के बाद सभी फरार हो गये.
कई हिरासत में, पूछताछ जारी. मन्ना महतो पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मन्ना महतो की गिरफ्तारी के लिए दबिश बनानी शुरू कर दी है. फरार मन्ना के मामा समेत चार रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
डीएसपी ने बताया कि सोनू और शाहरूख के अन्य साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना में अजीत, पोपो, लेघा, संजीत, शाहरुख, अफजल, सोनू, बसंत समेत दो अन्य युवक शामिल हैं. घटना के दिन अजीत-संजीत दुर्गापूजा मैदान में थे. रेकी करने के बाद सोनू ने मन्ना के घर पहुंचने की सूचना दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >