जमशेदपुर : ‘बोनस के रूप में मिलता रहेगा अच्छे काम का रिटर्न ’

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबी बोरवंकर ने शनिवार को जनरल ऑफिस में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों से मुलाकात की. इस दौरान बोरवंकर ने कहा कि अच्छे काम के एवज में कंपनी से बोनस के तौर पर कर्मचारियों को अच्छा रिटर्न मिलता रहेगा. उनका कहना था कि कंपनी के टारगेट […]

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबी बोरवंकर ने शनिवार को जनरल ऑफिस में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों से मुलाकात की.
इस दौरान बोरवंकर ने कहा कि अच्छे काम के एवज में कंपनी से बोनस के तौर पर कर्मचारियों को अच्छा रिटर्न मिलता रहेगा. उनका कहना था कि कंपनी के टारगेट को कर्मचारी पूरा करते है. कंपनी का भी दायित्व है कि वह कर्मचारियों को अच्छा रिटर्न दे. टाटा मोटर्स ने बोनस के तौर पर अपने कर्मियों को अच्छा बोनस दिया और आगे भी देगी.
शनिवार को बोरवंकर से मिलने यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोेते, महामंत्री आरके सिंह सहित शॉप फ्लोर पर ड्यूटी करने वाले टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के ग्यारह कमेटी मेंबर जनरल ऑफिस गये थे.
इस दौरान उन्होंने कहा कि शॉप फ्लोर में कमेटी मेंबरों को रहने पर ही कर्मचारियों की समस्याओं का पता चल पायेगा और तभी कर्मियों की समस्याओं का निदान यूनियन के माध्यम से होगा. बोरवंकर से मिलने गये कमेटी मेंबरों में सीके सिंह, शशिकांत सिंह, आरआर दुबे, प्रदीप राजवार, शमशेर सिंह, केके सिंह, संजीव रंजन, संतोष तिवारी, भारती रानी, रवि जायसवाल शामिल थे.
अशोक उपाध्याय से आवास गये बोरवंकर : शनिवार को एसबी बोरवंकर ने यूनियन नेता अशोक उपाध्याय के टेल्को स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की.
अशोक उपाध्यक्ष की मां सुमन उपाध्याय का निधन 18 अक्तूबर को इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में हो गया था. बोरवंकर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >