एसपी सिटी व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने की जांच
फीस मांगने पर परिजनों ने लगाया झूठा आरोप : स्कूल प्रबंधन
जमशेदपुर : परसुडीह स्थित एक आवासीय विद्यालय में यूकेजी में पढ़नेवाली छह साल की बच्ची के साथ हॉस्टल में अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया गया है. हॉस्टल इंचार्ज सह विद्यालय के प्रिंसिपल के भाई रामकृष्ण मिश्रा (50) पर बच्ची के परिजनों ने यह आरोप लगाया है. परसुडीह थाना में गुरुवार देर शाम बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल इंचार्ज रामकृष्ण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी सिटी प्रभात कुमार और सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की ने स्कूल हॉस्टल के उस कमरे में जाकर दो घंटे तक जांच की, जहां बच्ची रहती थी आैर उसके साथ घटना को कई बार अंजाम दिया गया. वहीं स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि बच्ची की छह माह से फीस बकाया थी.
फीस मांगने पर परिजनों द्वारा यह झूठा आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस बच्ची और उसके परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है. जांच के दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के साथ लक्खी दास, आलोक भास्कर, पवन और जुली भी शामिल हैं.
