जमशेदपुर : यूसिल के नांदुप में नयी परियोजना शुरू होगी

जमशेदपुर : यूरेनियम काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के विस्तार कार्यक्रम को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत यूसिल के नांदुप की नयी परियोजना शुरू होनेवाली है, जिसके लिए खनन विभाग के पास यूसिल ने अपना प्रस्ताव भेजा है. वहीं नरवा माइंस के भी विस्तारीकरण की योजना है. इसके लिए […]

जमशेदपुर : यूरेनियम काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के विस्तार कार्यक्रम को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत यूसिल के नांदुप की नयी परियोजना शुरू होनेवाली है, जिसके लिए खनन विभाग के पास यूसिल ने अपना प्रस्ताव भेजा है.
वहीं नरवा माइंस के भी विस्तारीकरण की योजना है. इसके लिए भी यूसिल की ओर से खनन विभाग के पास नवीकरण के लिए अलग से प्रस्ताव भेजा गया है.
प्रस्ताव को लेकर खनन विभाग दोनों परियोजना का अध्ययन कर रही है, ताकि खदान को संचालित किया जा सके. जादूगोड़ा के पास ईंचड़ा में भी नयी खदान खुलेगी. नरवा पहाड़ के गुर्रा नदी के पास ईंचड़ा व सीताडांगा गांव के समीप यूरेनियम का बड़ा भंडार मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >